ताजा खबर

ठंड से चौपट हुई पान की खेती, बाजार में दाम तीन गुना बढ़े

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, February 21, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: तापमान में अचानक आई गिरावट का असर पान की खेती पर साफ दिखने लगा है। खरगपुर क्षेत्र में ठंड बढ़ने से पान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे बाजार में इसकी आपूर्ति घट गई है। इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है और साधारण पान की कीमतें तीन गुना तक बढ़ गई हैं।

इलाके के बाजारों के साथ-साथ कछारी क्षेत्र के गांवों में भी पान की बड़े पैमाने पर बिक्री होती है। पान कारोबारियों के मुताबिक, पहले एक ढोली (70-80 पत्ते) की कीमत 50 से 60 रुपये थी, जो अब बढ़कर 240 से 270 रुपये तक पहुंच गई है। पान विक्रेता विकास श्रीवास्तव, पंचू लाल और अशर्फीलाल चौरसिया ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े में कीमतों में तेज उछाल आया है।

कारोबारियों का कहना है कि उड़ीसा में गुटखा पर पाबंदी के कारण भी पान पत्तों की मांग बढ़ी है, जिससे दाम और चढ़ गए हैं। वहीं प्रयागराज के गंगापार इलाके फाफामऊ, नवाबगंज, मऊआइमा और लाल गोपालगंज में ट्रकों से पान की खेप लगातार पहुंच रही है, लेकिन मांग के मुकाबले आपूर्ति कम पड़ रही है।

कौड़िहार बाजार स्थित ‘रॉयल पान पैलेस’ के संचालक शनि चौरसिया ने बताया कि खुदरा दाम बढ़ने से ग्राहकी प्रभावित हो रही है और धंधा घाटे का सौदा बन गया है। पान कारोबारियों का अनुमान है कि खड़कपुर से नई फसल बाजार में आने के बाद कीमतों में कुछ गिरावट आ सकती है।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.