ताजा खबर

प्रयागराज में 20 दिन में 7 चोरियां, जारी बाजार में दहशत का माहौल

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, March 21, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार और आसपास के इलाकों में बीते करीब 20 दिनों में चोरी की लगातार घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। एक के बाद एक सात वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

चोरी की घटनाओं का सिलसिला 3 मार्च से शुरू हुआ, जब रामूलाल साहू के घर से जेवरात चोरी हो गए। इसके बाद 6 मार्च को जावेद अली के यहां नगदी और टायर चोरी हुए। 9 मार्च को आलोक केशरवानी की दुकान में चोरी के दौरान एक आरोपी पकड़ा भी गया, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं थमी नहीं।

इसके बाद 11 मार्च को गिधौरा गांव निवासी ओमशंकर पाण्डेय के यहां लाखों की चोरी हुई, जबकि 13 मार्च को दिलीप केशरवानी की टायर दुकान को निशाना बनाया गया। 20 मार्च को राजेश अग्रहरि की फर्नीचर दुकान से करीब 3.5 लाख की ज्वेलरी, 1.75 लाख रुपये नकद और मोबाइल चोरी कर लिया गया। इसी दिन आदर्श केशरवानी की दुकान में भी चोरी की घटना सामने आई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला है।

लगातार हो रही इन वारदातों से साफ है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बहुत कम होती है, जिससे अपराधियों को मौका मिल रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में फिर से भरोसा कायम हो सके।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.