प्रयागराज न्यूज डेस्क: प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा का मोबाइल फोन चोरी होने की घटना सामने आई है। यह मामला लक्षण चौकता गांव में हुआ। मंगलवार शाम कांग्रेस नेता ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुष्पेंद्र वर्मा दो दिन पहले आंधी चौराहा पर आयोजित एक बैठक में शामिल होने गए थे। उसी दौरान उनका मोबाइल फोन गायब हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद फोन नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चोरी के बाद से उनका फोन लगातार बंद आ रहा है।
डिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही फोन बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा।
मांडा थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने भी पुष्टि की कि पुलिस टीम मामले की जांच में लगी है और आरोपी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।