ताजा खबर

प्रयागराज में मां ने चार माह के बेटे की ईंट से मारकर हत्या, शव लकड़ी के ढेर में छिपाया

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, March 12, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: प्रयागराज के गंगापार इलाके में स्थित सरायमीर पुलिस थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने अपने चार माह के मासूम बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पिलखिनी गांव के पूरे जयसिंह निवासी संतोष यादव खेती और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पत्नी मनोरमा यादव से अक्सर घर के काम और अन्य बातों को लेकर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच लगातार झगड़ा चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक पति से विवाद के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे ईश्वर के सिर पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद उसने बच्चे के शव को रसोई घर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया और सामान्य तरीके से घर के काम में लग गई।

काफी देर तक बच्चे को न देखकर परिवार के लोग चिंतित हो गए। जब उन्होंने महिला से पूछताछ की तो पहले वह चुप रही, लेकिन परिजनों के दबाव डालने पर उसने बुधवार रात करीब 10 बजे हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद परिजनों ने शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.