ताजा खबर
PM Modi UK Visit: ‘चिंता मत कीजिए इंग्लिश बोलिए…’, लंदन में पीएम मोदी ने क्यों कही ये बात?   ||    Video: बारूद डिपो में भयंकर विस्फोट, सीरिया में 7 लोगों की मौत और 150 से ज्यादा घायल   ||    Video: Trump ने अमेरिकी कंपनियों से की अपील, भारतीयों को न करें भर्ती   ||    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने पीएम मोदी का किया स्वागत, शाही परिवार को मिला खास उपहार   ||    बांग्लादेश में नए ड्रेस कोड पर विवाद, शॉर्ट्स-स्लीवलेस समेत ऐसे कपड़े पहनने पर लगाई गई थी रोक   ||    Ullu App समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म पर सरकार ने लगाया बैन, अश्लील कंटेंट परोसने का आरोप   ||    3000 वाले टोल पास पर नया अपडेट, इस तारीख से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन   ||    रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी कामयाबी, DRDO ने यूएवी लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल-वी3 का किया परी...   ||    थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी, 7 राज्यों में न जाने की सलाह   ||    Video: एक साल में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ी भारत की नागरिकता   ||    सोनम रघुवंशी ने पति राजा को जिस जगह मारा, भाई विपिन ने वहां कराई पूजा, सामने आई वजह   ||    Fact Check: कांवड़ियों के ट्रक के आगे कूदकर मुस्लिम युवक ने किया सुसाइड? जानें इस खौफनाक वायरल VIDEO...   ||    Love Rashifal: शुक्र-चंद्र कृपा से 5 राशियों की लव लाइफ में होगा सुधार, पार्टनर के साथ बिताएंगे रोमा...   ||    25 जुलाई का इतिहास: भारतीय और विश्व परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण घटनाएं   ||    इंग्लैंड की धरती पर फिर गरजा Tilak Varma का बल्ला, काउंटी क्रिकेट में जमकर मचा रहे कोहराम, ठोका एक औ...   ||    IND vs ENG: बच्चे की तरह रोते दिखाई दिए Karun Nair, केएल राहुल ने दिया सहारा, वायरल हुई तस्वीर   ||    IND vs ENG 4th Test Day 3 Live: कितने बजे शुरू होगा तीसरे दिन का खेल? नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट्स   ||    अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने साल की पहली तिमाही में रचा इतिहास, 71% बढ़ा नेट प्रॉफिट   ||    महंगे सोने का सस्ता विकल्प बन रहा 9 कैरेट, जानिए कौन-कौन से गोल्ड कैरेट्स हैं बाजार में   ||    अडाणी समूह के ACC सीमेंट ने 12% ग्रोथ से साथ बनाया रिकॉर्ड, साल की पहली तिमाही में किया बेहतरीन प्रद...   ||    +++ 

ईरानी कब्जे से लौटी भारतीय क्रू सदस्य ऐन टेसा जोसेफ ने कहा, वहां अच्छा बर्ताव हुआ, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 19, 2024

मुंबई, 19 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान के कब्जे में मौजूद जहाज से आजाद होकर देश लौटी भारतीय क्रू सदस्य ऐन टेसा जोसेफ ने विदेश मंत्रालय को धन्यवाद कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐन ने कहा, विदेश मंत्रालय के सीधे हस्तक्षेप की वजह से ही मैं इतनी जल्दी आ पाई हूं। ईरान में जहाज पर बिताए समय के बारे में बताते हुए ऐन ने कहा, मुझे उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ हो सकता है। जहाज पर हमें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। जहाज को कब्जे में लेने वाले लोगों ने हमारे साथ अच्छा व्यवहार किया। हमे खाने-पीने की कोई दिक्कत नहीं थी। हम अपनी मेस में खाना पका सकते थे। बस खाना खाने के लिए हमें अपने केबिन में लौटना होता था। बीते दिन, ईरान के जब्त किए गए शिप से महिला भारतीय कैडेट ऐन टेसा जोसेफ भारत लौट आई थी। वे केरल के कोचीन एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी, जहां रीजनल पासपोर्ट अधिकारी ने उनका स्वागत किया था। ऐन टेसा जोसेफ की वतन वापसी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुशी जताई थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था, इंडियन एम्बेसी ने शानदार काम किया है, खुशी है कि एन टेसा जोसेफ घर पहुंच गई हैं। मोदी की गारंटी देश या विदेश सभी जगह काम करती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐन ने कहा, मुझे पता था कि युद्ध चल रहा है, लेकिन जहाज को बंधक बनाए जाने की आशंका नहीं थी। भले ही उन्होंने जहाज को जब्त कर लिया, लेकिन उन्होंने चालक दल के साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया। वहां मेरे साथ केरल के चार और लोग है। भारत सरकार शिप पर फंसे बचे लोगों को निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भारत लौटी ऐन टेसा जोसेफ केरल के त्रिशूर जिले की रहने वाली हैं। वह शिप पर भारतीय क्रू का हिस्सा थीं। इससे पहले जोसेफ के परिवार ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को क्रू मेंबर्स को छुड़ाने के लिए जो लेटर लिखा है, उसमें ऐन टेसा का नाम नहीं है। इस जानकारी के बाहर आने के बाद केरल के सीएम विजयन ने जोसेफ के परिवार से बात की थी।दरअसल, इजराइल पर हमले से पहले ईरान ने भारत आ रहे पुर्तगाल के झंडे वाले एक जहाज को ओमान की खाड़ी में होर्मुज पास से जब्त किया था। इसकी जानकारी 13 अप्रैल को दी गई थी। इस पर 25 क्रू मेंबर मौजूद थे जिनमें 17 भारतीय और दो पाकिस्तानी थे। 16 भारतीय अब भी शिप पर है। शिप इजराइली अरबपति का था और भारत आ रहा था।

प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.