ताजा खबर
Terrorist Attack: अफ्रीका के बुर्किना फासो में आतंकी हमला, सैन्य अड्डे पर मारे गए 50 सैनिक   ||    भारत पर 25% तक टैक्स लगा सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिया ये संकेत, क्या बढ़ जाएगा एक्सपोर्ट?   ||    NISAR Launching LIVE Updates: मिशन में इसरो के लगे 788 करोड़, दुनिया का पहला डबल फ्रीक्वेंसी रडार वा...   ||    Russia Earthquake LIVE Updates: जापान में आई खतरनाक सुनामी, 9 लाख लोगों को शहर खाली करने का आदेश   ||    Youtube Ban: यूट्यूब नहीं चला सकेंगे 16 से कम उम्र के बच्चे, इस देश ने जारी की गाइडलाइन   ||    ’20 महीने से स्कूल बंद, हजारों लोगों की मौत’, फिलिस्तीन में शांति के लिए भारत के 4 सुझाव   ||    ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकियों ने ही दिया था पहलगाम हमले को अंजाम, इन सबूतों ने खोला राज   ||    NISAR Launching LIVE Updates: 13000 करोड़ का है निसार मिशन, धरती की मैपिंग करेगा सैटेलाइट   ||    Terrorists Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने ढेर किए 2 आतंकी   ||    पैसों का लेनदेन, वेरिफिकेशन और ऑटो पे… 1 अगस्त से UPI में क्या-क्या होंगे बदलाव?   ||    Amarnath Yatra: आज फिर सस्पेंड हुई अमरनाथ यात्रा, भारी बारिश के कारण आई बाधा   ||    आखिर क्या है हाजीपीर पास? 1965 में पाकिस्तान को किया गया वापस, जिसका पीएम मोदी ने किया जिक्र   ||    Fact Check: क्या बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर भर गया पानी? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई   ||    30 जुलाई के दिन की महत्वपूर्ण विशेषताएं   ||    Budh Gochar: 22 अगस्त से पहले 3 राशियों पर मेहरबान होंगी धन की देवी, अपने ही नक्षत्र में राज करेंगे ...   ||    WWE के पूर्व मालिक Vince McMahon का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, 2 लोगों का भारी नुकसान, लगाएंगे कोर्ट का चक...   ||    वेस्टइंडीज को 5-0 से रौंदने के बाद साउथ अफ्रीका की बारी! टी20 और ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम क...   ||    WWE में फाइनल बॉस कैरेक्टर पर The Rock का बड़ा खुलासा, तारीफ में गढ़े कसीदे   ||    अडाणी गैस के तिमाही परिणाम हुए घोषित, बढ़ी 16 प्रतिशत बिक्री   ||    पवन कल्याण ने उस्ताद भगत सिंह का क्लाइमेक्स कम्पलीट किया!   ||    +++ 

अमेरिकी सांसद ग्राहम ने कहा, इजराइल को हर वह कदम उठाना चाहिए जिससे वह जंग जीत सके, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 14, 2024

मुंबई, 14 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इजराइल और हमास युद्ध के बीच अमेरिकी सांसद लिंड्से ग्राहम ने कहा है कि इजराइल को हर वह कदम उठाना चाहिए जिससे वह जंग जीत सकता है। अमेरिकी मीडिया NBC न्यूज से बातचीत करते हुए ग्राहम ने कहा, दूसरे विश्व युद्ध में जब पर्ल हार्बर हमले के बाद अमेरिका ने तबाही देखी, तब हमने जापान के हिरोशिमा-नागासाकी पर परमाणु बम गिराए और जंग खत्म कर दी। इजराइल को भी यही करना चाहिए। अमेरिका यहूदी देश को युद्ध खत्म करने के लिए जरूरी बम दे। इजराइल किसी भी कीमत पर यह जंग हार नहीं सकता। जापान पर परमाणु हमला करना सही फैसला था। अब इजराइल को भी अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए ऐसे फैसले लेने होंगे। अमेरिकी सांसद ने इजराइल को 2 हजार पाउंड के बमों की खेप रोकने पर अमेरिकी सरकार की आलोचना भी की। सांसद ने कहा कि गाजा में हमास पर हमले के बीच फिलिस्तीनियों को नहीं बचाया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमास उन्हें ढाल बनाकर इस्तेमाल कर रहा है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही अमेरिका ने इजराइल को भेजी जाने वाली खतरनाक बमों की एक खेप को रोक दिया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका इजराइल के राफा में चल रहे ऑपरेशन के खिलाफ है। अगर इजराइल राफा में आम नागरिकों को निशाना बनाता है, तो अमेरिका हथियारों की खेप को रोक देगा। वहीं, टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन ने कहा था कि इजराइल को राफा में मिलिट्री ऑपरेशन और अमेरिकी हथियारों के बीच किसी एक को चुनना होगा। हालांकि अमेरिका के विरोध के बावजूद राफा में इजराइल का मिलिट्री ऑपरेशन जारी है।

आपको बता दें, इजराइल और हमास के बीच पिछले 7 महीने से जंग जारी है। इसमें अब तक 35 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, इनमें करीब 15 हजार बच्चे शामिल हैं। वहीं गाजा के करीब 80% लोग बेघर हो गए। यह जंग अब मिस्र बॉर्डर के करीब गाजा के राफा शहर पहुंच गई है। दरअसल, जंग की शुरुआत में इजराइल की कार्रवाई से बचते हुए लोगों ने उत्तरी गाजा छोड़कर राफा में शरण ली थी। अलजजीरा के मुताबिक इस इलाके में 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। अब जंग के आखिरी पड़ाव के तहत इजराइल राफा में हमले कर रही है। इजराइल का तर्क है कि उन्होंने अब तक हमास की 24 बटालियन को खत्म कर दिया है। लेकिन अब भी 4 बटालियन राफा में छिपी हुई हैं। इनके खात्मे के लिए राफा में ऑपरेशन चलाना जरूरी है। दूसरी तरफ, अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देश राफा पर हमले का विरोध कर रहे हैं। इजराइली बमबारी के खिलाफ अप्रैल में अमेरिकी और कई यूरोपीय देशों की यूनिवर्सिटीज में प्रदर्शन भी हुए। इस दौरान छात्रों ने अलग फिलिस्तीनी देश बनाए जाने की भी मांग की।

प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.