ताजा खबर
UP में आज से भारी मानसूनी बारिश का दौर शुरू   ||    प्रयागराज में 60 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर   ||    हुमा कुरैशी की फिल्म बयान को TIFF 2025 के डिस्कवरी सेक्शन में मिली जगह — इस साल चुनी गई एकमात्र भारत...   ||    राम चरण ने 166वें इनकम टैक्स डे पर दी देशभक्ति से भरी शुभकामनाएं, कहा- "ये सिर्फ कर प्रणाली नहीं, रा...   ||    तारा सुतारिया और वीर पाहाड़िया की रोमांटिक एयरपोर्ट एंट्री ने उड़ाए होश — क्या अब रिश्ता ऑफिशियल होन...   ||    जैकी श्रॉफ ने मनोज कुमार को जन्म जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि   ||    'सन ऑफ सरदार 2' का नया गाना 'नजर बट्टू' रिलीज़ हुआ!   ||    ‘इंकलाब’ के नारे संग गूंजी आज़ादी की गूंज, आजाद की जयंती पर देशभक्ति का माहौल   ||    ग्रामीण विकास को रफ्तार: डीएम की रात्रि चौपाल से सीधे जुड़ेंगे लोग   ||    एक साधारण हेल्थ चेक-अप बना राकेश रोशन के लिए जीवन वरदान!   ||    तनुश्री दत्ता का वीडियो वायरल, अपने घर में हो रहे उत्पीड़न के आरोप लगाए   ||    शरद मल्होत्रा ने की कमबैक, वेब शोज़ और गणपति उत्सव की तैयारियों पर खुलकर बात   ||    कंगना शर्मा ने बोटॉक्स, फिलर्स और कॉस्मेटिक सर्जरी पर बेबाकी से रखी राय   ||    सूर्या ने अपने जन्मदिन पर रिलीज़ किया ‘करुप्पु का ज़बरदस्त टीज़र! ​​​​​​​   ||    हिमालय में छुट्टियाँ बना रहे हैं सनी देओल और राजवीर देओल   ||    Agra Conversion Case: सरगना रहमान शाहीन बाग में करता था ब्रेनवॉश, रोहतक की हिंदू लड़की का बड़ा खुलासा   ||    29 जुलाई से संसद में शुरू होगी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, 16 घंटे तक चलेगी बहस   ||    गुजरात ATS ने अलकायदा के 4 आंतकियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली-नोएडा से भी है कनेक्शन   ||    भारतीय ओलंपिक संघ पर कैसे आ सकता है संकट? लोकसभा में पेश हुआ नया खेल बिल   ||    ‘ट्रंप ने सीजफायर करवाया, देशभक्त कहने वाले भाग गए…’ राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला   ||    +++ 

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का बड़ा हमला, ऑपरेशन ‘मिडनाइट-हैमर’ में 125 से ज्यादा जेट शामिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 22, 2025

मुंबई, 22 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका ने रविवार सुबह भारतीय समयानुसार 4:10 बजे ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों, फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमला किया। इस मिशन में अमेरिका ने 7 B-2 बॉम्बर तैनात किए, जिन्होंने ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर बंकर बस्टर और क्रूज मिसाइलें दागीं। हमला बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया और इस ऑपरेशन को ‘मिडनाइट-हैमर’ नाम दिया गया। ऑपरेशन के दौरान B-2 बॉम्बर ने अमेरिका के मिसौरी स्थित व्हाइट-मैन एयरफोर्स बेस से 20 जून को दोपहर 3:30 बजे उड़ान भरी और 37 घंटे तक हवा में रहते हुए बार-बार फ्यूल भरवाकर ईरान तक पहुंचे। B-2 बॉम्बर्स ने फोर्डो और नतांज पर एक दर्जन से ज्यादा 14,000 किलो वजनी GBU-57 बंकर बस्टर बम गिराए, जबकि इस्फहान और नतांज पर अमेरिकी पनडुब्बियों से 30 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें दागी गईं। हमले से पहले अमेरिका ने धोखे की रणनीति अपनाते हुए कुछ बॉम्बर्स को प्रशांत महासागर की दिशा में भेजा ताकि ईरान भ्रमित हो जाए। हमले के करीब 12 घंटे बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री और जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल डैन केन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह 9/11 के बाद सबसे लंबा और बड़ा B-2 मिशन था। उन्होंने कहा कि केवल गिने-चुने सैन्य अधिकारियों को ही इस ऑपरेशन की जानकारी थी। हमले के बाद ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था ने दावा किया कि फोर्डो, नतांज और इस्फहान ठिकानों पर मिसाइलें गिरने के बावजूद कोई रेडिएशन लीक नहीं हुआ है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इन साइट्स के पूरी तरह तबाह होने का दावा किया है।

इस बीच, इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अपने चरम पर है। अमेरिका आधारित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, 13 जून से अब तक ईरान में 657 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2000 से ज्यादा घायल हुए हैं। हालांकि ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 430 नागरिकों की मौत और 3500 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। इजराइल में भी अब तक 24 लोगों की मौत और 900 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। ईरान ने अमेरिका के इस हमले के जवाब में इजराइल पर मिसाइलें दागी हैं और दावा किया है कि उसने 14 अहम ठिकानों को निशाना बनाया है। इसके अलावा ईरान ने अमेरिका के मिडिल ईस्ट स्थित सैनिक बेस और वारशिप्स को निशाना बनाने की धमकी दी है। वर्तमान में मिडिल ईस्ट में 40 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक और कई युद्धपोत तैनात हैं जिन्हें हाई अलर्ट पर रखा गया है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य जनरल मोहसेन रेजाई ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की चेतावनी दी है। यह जलसंधि फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ती है और अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस बीच इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के दो F-5 फाइटर जेट्स और 8 बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर्स को नष्ट कर दिया है, जिनमें से छह मिसाइलें तुरंत हमला करने की स्थिति में थीं।

प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.