ताजा खबर
बाढ़ में बेटियों संग छलांग लगाकर वायरल हुए ‘रील बाज दारोगा’ चंद्रदीप निषाद   ||    प्रयागराज में गंगा के तेज बहाव में डूबे 5 बच्चे, 3 की मौत   ||    ऋतिक रोशन का एनटीआर जूनियर को जवाब – "ठीक है एनटीआर, अब तूने हद कर दी!"   ||    सम्मान और सौभाग्य...साथ में एक हार्ट अटैक '120 बहादुर' के अनुभव पर ईजाज़ ख़ान का बेबाक बयान   ||    अजय देवगन और तनिषा मुखर्जी ने काजोल को दिल से जन्मदिन की बधाई दी!   ||    120 बहादुर का टीज़र रिलीज़ हुआ   ||    रणबीर कपूर और आमिर खान को बेहूदा फिल्मो के लिए मुकेश खन्ना ने फटकारा!   ||    अनीस बाज़मी ने काजोल के जन्मदिन पर ‘हलचल’ के 30 साल पूरे होने पर दिया एक भावुक संदेश   ||    फायरिंग काण्ड के बाद कपिल शर्मा का रेस्टोरेंट फिर से शरु हुआ!   ||    G2 मचाएगा धमाका: अदिवी शेश और इमरान हाशमी के साथ भारत की सबसे बड़ी जासूसी-एक्शन फिल्म   ||    फरहान अख्तर ने जारी किया '120 बहादुर' का दमदार पोस्टर, टीज़र कल होगा रिलीज़   ||    सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर जटाधरा का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ   ||    प्रयागराज में बाढ़ का कहर, 7 अगस्त तक सभी स्कूल बंद   ||    प्रयागराज में गंगा-यमुना का संगम बना जलसमंदर, 17 जिले बाढ़ की चपेट में   ||    एक साल पहले बना सोनौटी प्राइमरी स्कूल बदहाल, बारिश में टपक रही छत और गड्ढों में पढ़ रहे बच्चे   ||    हड़ताल जारी रही तो बार पदाधिकारियों की कुर्सी जाएगी: इलाहाबाद हाईकोर्ट   ||    सोनम बाजवा सातवें आसमान पर – ‘गड्डे गड्डे चा’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, चमक रहा है करियर का सितारा   ||    शाहरुख खान ने नेशनल अवॉर्ड के लिए आभार जताया!   ||    डिनर डेट पर नजर आये तारा सुतारिया और वीर पाहाड़िया!   ||    अल्लू अर्जुन ने विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी को नेशनल अवार्ड जीतने पर दी बधाई!   ||    +++ 

पाकिस्तान में शिया और सुन्नी के बीच हिंसा में 37 लोगों की हुई मौत, 24 लोग हुए घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 23, 2024

मुंबई, 23 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (KPK) में शुक्रवार को दो गुटों की हिंसा में 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा घायल हो गए। KPK के ही बालिश्खेल, खार काली, कुंज अलीजई और मकबल इलाके में अभी भी संघर्ष जारी है। मरने वालों और घायलों में ज्यादा तादाद शिया समुदाय के लोगों की है। पुलिस के मुताबिक, यहां छह महिलाओं को बंधक गया है, लेकिन लगातार गोलीबारी और कनेक्टिविटी नहीं होने की वजह से पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। लड़ाई में घरों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। बिगड़ते हालात की वजह से जिले के सभी स्कूल-कॉलेज शनिवार तक के लिए बंद कर दिए गए। इस संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब खैबर पख्तूख्वा के कुर्रम जिले में अलीजई (शिया) और बागान (सुन्नी) जनजाति के संघर्ष में पैसेंजर वैन काफिले पर फायरिंग की गई। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को कुर्रम जिले के मंदुरी और ओछाट में 50 से ज्यादा पैसेंजर वैन पर गोलीबारी की गई, जिसमें 6 वैन को भारी नुकसान पहुंचा। ये सभी गाड़ियां एक काफिले में पारचिनार से खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर जा रही थी। इसमें 50 लोगों की मौत हो गई, और 20 लोग घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा को लेकर हमेशा से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव रहा है। इस वजह से कई आतंकी गुट इसे पनाहगाह की तरह इस्तेमाल करते हैं। यहां पर होने वाली आतंकी घटनाओं की एक बड़ी वजह बॉर्डर एरिया को लेकर दोनों देशों में आपसी सहमति न होना है।

दरअस्ल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक सीमा के जरिए अलग होते हैं। इसे डूरंड लाइन कहा जाता है। पाकिस्तान इसे बाउंड्री लाइन मानता है, लेकिन तालिबान का साफ कहना है कि पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा राज्य उसका ही हिस्सा है। पाकिस्तानी सेना ने यहां कांटेदार तार से फेंसिंग की है। अफगानिस्तान पर कब्जे पर तालिबान ने पाकिस्तान से इस इलाके को खाली करने को कहा और यहां लगी फेंसिंग उखाड़ दी। पाकिस्तान ने इसका विरोध किया और वहां फौज तैनात कर दी। इसके बाद तालिबान ने वहां मौजूद पाकिस्तानी चेक पोस्ट्स को उड़ा दिया था।

प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.