ताजा खबर

एलपीजी संकट और बढ़ती कीमतों को लेकर आप का प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, March 14, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी और सप्लाई की कमी को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता महंगाई और गैस संकट से जूझ रही है।

जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी ने आम लोगों और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े हजारों छोटे व्यवसायों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है और कई जगहों से कारोबार बंद होने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

आप नेताओं का कहना है कि देश में इस्तेमाल होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है और इसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते भारत पहुंचता है। उनका आरोप है कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए ठोस रणनीति नहीं बनाई है।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि रूस से सस्ता तेल कम खरीदने के कारण देश को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है, जिसका असर महंगाई के रूप में आम जनता को झेलना पड़ रहा है। इस दौरान सौरव पटेल, अंजनी कुमार मिश्रा, पल्लवी मालवीया, अमन कुमार, नीतू कनौजिया, मनीष द्विवेदी, रेणुका राय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.