ताजा खबर

प्रयागराज में नाबालिग से अवैध ओवा एक्सट्रैक्शन का मामला, 5 आरोपी हिरासत में

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, February 7, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: प्रयागराज के गंगानगर जोन के फाफामऊ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से अवैध रूप से ओवा एक्सट्रैक्शन कराए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने चार महिलाओं और एक पुरुष समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में अपहरण, धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप लगाए गए हैं।

डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार, पीड़िता की मां ने तहरीर में आरोप लगाया कि करेली निवासी पलक हेला और उसकी मां रिंकी हेला ने उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर आईवीएफ डोनर बनने के लिए तैयार किया। जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िता पहले पलक हेला के साथ शादी समारोहों में काम करती थी।

पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपियों ने नाबालिग को बालिग और विवाहित दिखाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसके बाद उसे सीमा भारतीया के माध्यम से इंदिरा आईवीएफ सेंटर की कथित एजेंट कल्पना भारतीया तक ले जाया गया। यहां फर्जी सहमति पत्र तैयार कर 20 जनवरी 2026 को ओवा एक्सट्रैक्शन की प्रक्रिया कराई गई।

फाफामऊ पुलिस ने पलक हेला, उसकी मां रिंकी हेला, सीमा भारतीया, उसके बेटे हिमांशु भारतीया और कल्पना भारतीया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.