ताजा खबर
पवन कल्याण ने उस्ताद भगत सिंह का क्लाइमेक्स कम्पलीट किया!   ||    संजय दत्त के जन्मदिन पर द राजा साब से नया पोस्टर रिलीज़ हुआ!   ||    राज कुंद्रा ने मेहर का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया!   ||    स्क्रिप्ट नहीं है, और स्टार्स फिल्म बना रहे है - इंडस्ट्री क्राइसिस पर बोले सुनील दर्शन   ||    वॉर 2 का पहला गाना "आवण जावण" इस तारीख को होगा रिलीज!   ||    दोहरे मापदंड अपना रहे हैं आमिर ख़ान, इवेंट में झूठ बोलना कबुल किया!   ||    “वे हमारे गीतों को ऐसे बेच रहे हैं जैसे हम उनकी जागीर है”: मयूर पुरी ने रेडियो और स्ट्रीमिंग कंपनियो...   ||    प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर युवक गिरफ्तार, बैग से 46 लीटर अवैध शराब बरामद   ||    विकास योजनाओं में जनप्रतिनिधियों की भूमिका होगी अहम: सीएम योगी   ||    ‘स्याही पड़ गई इनके चेहरों पर…’ ऑपरेशन महादेव को लेकर अमित शाह की विपक्ष को खरी-खरी   ||    अखिलेश से पूछा- पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या? अमित शाह का लोकसभा में बड़ा हमला   ||    NISAR Mission: क्या है ‘निसार’ मिशन? ISRO-NASA का जॉइंट Space Mission कल होगा लॉन्च   ||    ‘4, 5 और 6 अगस्त को भूख हड़ताल पर रहूंगी…’, 42% आरक्षण पर के. कविता का बड़ा ऐलान   ||    ‘POK नेहरू जी की विरासत है…’, लोकसभा में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, पढ़ें 10 बड़ी बातें   ||    थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुआ सीजफायर, जानिए किसकी रही भूमिका   ||    पहली बार सामने आई निमिशा प्रिया की 13 साल की बेटी, मां को मिली है फांसी की सजा   ||    न्यूयॉर्क में ताबड़तोड़ फायरिंग, कैसीनो के बाहर हमले में 6 लोगों की मौत और 4 गंभीर घायल   ||    Donald Trump on Gaza: ‘गाजा में भुखमरी का संकट…’, डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू के दावे का किया खंडन   ||    Earthquake: भूकंप से कांपे 2 देश, बंगाल की खाड़ी में भी आया, रिक्टर स्केल पर 6 से ज्यादा रही तीव्रता   ||    Fact Check: क्या बिहार में गैंगस्टर चंदन हत्याकांड के आरोपियों की निकाली गई है परेड, जानें वायरल वीड...   ||    +++ 

एक्ट्रेस रान्या हुई गिरफ्तार, DRI ने कहा, एक साल में 27 बार दुबई गईं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 6, 2025

मुंबई, 06 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 3 मार्च को 14.2 किलो सोने के साथ बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उनकी तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्किल नजर आ रहे हैं। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने कहा, रान्या एक साल में 27 बाद दुबई गईं। रान्या के खिलाफ गोल्ड स्मगलिंग का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को रान्या के लावेल रोड स्थित आलीशान अपार्टमेंट की तलाशी ली। यहां से 2.1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 2.7 करोड़ रुपए नकद भी बरामद किए। रान्या कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के DGP रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। 3 मार्च की रात दुबई से बेंगलुरु लौटने के दौरान डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने उसे कैंपागौड़ा एयरपोर्ट पर 14.2 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया था। रान्या ने इसे अपने बेल्ट में छिपाकर लाई थी। DGP रामचंद्र राव ने कहा, मेरा रान्या से कोई वास्ता नहीं है। मेरे करियर पर कोई काला धब्बा नहीं है। किसी भी अन्य पिता की तरह जब मीडिया के जरिए यह बात मुझे पता चली तो मैं हैरान हो गया। मुझे इनमें से किसी भी बात की जानकारी नहीं थी। मैं इससे अधिक कुछ नहीं कहना चाहता। रान्या अब हमारे साथ नहीं रह रही हैं। वे अपने पति के साथ अलग रह रही हैं।

तो वहीं, गिरफ्तारी के बाद रान्या राव को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। रान्या कन्नड़ फिल्म माणिक्य और पाटकी में काम कर चुकी हैं। रान्या ने अपनी बॉडी, जांघों और कमर पर टेप लगाकर सोना छिपाया था। कपड़ों में सोना छिपाने के लिए उन्होंने मॉडिफाइड जैकेट और रिस्ट बेल्ट का इस्तेमाल किया। सूत्रों का दावा है कि रान्या को हर एक किलो सोना लाने पर 1 लाख रुपए मिलते हैं। इस तरह हर ट्रिप में उनकी 12 से 13 लाख रुपए की कमाई हुई। DRI अधिकारियों के मुताबिक, रान्या राव दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट के जरिए भारत लौटी थीं। सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही उनकी एक्टिविटी पर नजर रख रही थीं, क्योंकि वे पिछले 15 दिनों में 4 बार दुबई जा चुकी थीं। रान्या अपने कपड़ों में सोना छिपाए हुई थीं। जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपए है। इसके अलावा पुलिस ने उनके घर पर भी रेड की। वहां से 2 करोड़ कीमत का सोना और 2 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ। DRI की दिल्ली टीम को पहले से ही रान्या के सोने की तस्करी में शामिल होने की जानकारी थी। इसलिए 3 मार्च को उनकी फ्लाइट के लैंड करने से दो घंटे पहले ही अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे।

जानकारी के मुताबिक रान्या ने एयरपोर्ट पर उतरते ही खुद को कर्नाटक के DGP की बेटी बताया। साथ ही लोकल पुलिस से कॉन्टैक्ट कर एयरपोर्ट से निकालने की कोशिश की, लेकिन DRI की टीम उन्हें पूछताछ के लिए बेंगलुरु के DRI हेडक्वार्टर में ले गई। जांच में पता चला कि रान्या सोने को अपने कपड़ों में छिपाए हुई थीं। 3 मार्च की शाम 7 बजे उन्हें हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान रान्या ने दावा किया कि वे बिजनेस के सिलसिले में दुबई गई थीं। हालांकि, DRI अधिकारियों को शक है कि वे तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह पहली बार हुआ या वे पहले भी सोने की तस्करी में शामिल रही हैं।

प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.