अनन्या पांडेय ने इनसाइड आउट 2 का हिंदी वर्जन डब किया

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 4, 2024

'इनसाइड आउट' के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म के पहले भाग ने ऑस्कर जीता था। दर्शकों को एक बार फिर से उम्मीद हैकि 'इनसाइड आउट 2' में कॉमेडी से भरपूर एक मजेदार कहानी देखने को मिलेगी।
 
एनिमेटिड फिल्म 'इनसाइड आउट' का दूसरा भाग जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह फिल्म नौ साल बाद एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करनेके लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ी जानकारी सामने आ रही है। 'इनसाइड आउट 2' के हिंदी वर्जन में बॉलीवुडअभिनेत्री अनन्या पांडे की आवाज सुनने मिलेगी।
 
डिज्नी फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अनन्या पांडे एक स्टूडियो में जाती हुई दिख रही हैं। इसवीडियो में उन्हें हैडफोन लगाकर वॉइस ओवर करते हुए भी देखा जा सकता है। दरअसल, अनन्या पांडे ने 'इनसाइड आउट 2' के हिंदी संस्करण में रिलेनाम की लड़की के किरदार के लिए अपनी आवाज दी है।
 
दर्शकों की तरह अनन्या पांडे भी 'इनसाइड आउट 2' को लेकर उत्साहित हैं। वो खुद भी डिज्नी और पिक्सर की एनिमेटेड फिल्मों की फैन रही हैं औरजब वो एक किशोरी थीं तो उन्होंने 'इनसाइड आउट' देखी थी। अनन्या का कहना है कि डिज्नी और पिक्सर की कहानियाँ आपको एक ऐसी दुनिया मेंले जाती हैं, जो बहुत मनोरंजक होती है और उन्होंने सपने में भी इसकी कल्पना नहीं की थी कि एक दिन वो भी इस कहानी का हिस्सा बन जाएगी।
 
'इनसाइड आउट' के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म के पहले भाग ने ऑस्कर जीता था। दर्शकों को एक बार फिर से उम्मीद हैकि 'इनसाइड आउट 2' में कॉमेडी से भरपूर एक मजेदार कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का निर्देशन केल्सी मान ने किया है। फिल्म 14 जून, 2024 को रिलीज होगी। इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण पिक्सर एनिमेशन स्टूडियोज द्वारा कियागया है।
 


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.