ताजा खबर
बारिश से और बिगड़े प्रयागराज के हालात, बाढ़ राहत कार्य भी रुके   ||    रक्षाबंधन पर बहन से मिलने आ रहा भाई ट्रेन की चपेट में आया, मौके पर मौत   ||    निशानची का टीजर रिलीज़ हुआ   ||    परमसुन्दरी से भीगी साड़ी सांग रिलीज़ हुआ   ||    फरहान अख्तर ने बेटी शाक्य अख्तर को दी जन्मदिन की बधाई!   ||    साड़ी सेक्सी भी है, और संस्कारी भी – यामिनी मल्होत्रा का वायरल स्टाइल और बेबाक सफर!   ||    प्रयागराज में घाघर नाले किनारे मकान का हिस्सा गिरा, दर्जनभर लोग बाल-बाल बचे   ||    प्रयागराज में ईंट भट्ठा विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव   ||    सलमान ख़ान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का निधन, फिल्म इंडस्ट्री ने जताया शोक   ||    घाटी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    वॉर 2 से जनाबे आली का टीज़र रिलीज़ हुआ   ||    बिग्ग बॉस 19 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    निशानची का टीज़र कल रिलीज़ होगा   ||    उदयपुर फाइल्स को मिली रिलीज़ डेट   ||    राशी खन्ना ने फरहान अख्तर के साथ 10 साल काम किया था, जानिये क्या हैं किस्सा   ||    एआर मुरुगदॉस ने मद्रासी का नया पोस्टर रिलीज़ किया   ||    120 शेरों को संभालने के लिए एक शैतान नहीं, एक कमीना भी चाहिए — विवान भटेना ने 120 बहादुर में अपने कि...   ||    MNNIT का दीक्षांत समारोह 16 अगस्त को, 1540 छात्रों को डिग्रियां और 53 गोल्ड मेडल   ||    प्रयागराज अपार्टमेंट में मिला अज्ञात युवक का शव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल   ||    बाढ़ में बेटियों संग छलांग लगाकर वायरल हुए ‘रील बाज दारोगा’ चंद्रदीप निषाद   ||    +++ 

रूस ने बांग्लादेश से ब्याज के 5300 करोड़ मांगे, 15 सितंबर तक की दी मोहलत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 13, 2024

मुंबई, 13 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस ने बांग्लादेश से रूपपुर न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए दिए गए कर्ज का ब्याज चुकाने को कहा है। यह ब्याज 630 मिलियन डॉलर (करीब 5,300 करोड़ रुपए) है। रूसी अधिकारियों ने ब्याज चुकाने के लिए 15 सितंबर तक की डेटलाइन दी है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी अधिकारियों ने 21 अगस्त को बांग्लादेश की इकोनॉमिक रिलेशन डिविजन (ERD) को चिट्ठी लिखी थी। यह चिट्ठी अब जाकर स्थानीय पत्रकारों तक पहुंची है। इसमें ERD से कहा गया है कि बकाए का भुगतान अमेरिकी डॉलर या फिर चीनी युआन में किया जाए। उन्होंने इसे बैंक ऑफ चाइना की शंघाई शाखा में जमा करने को कहा है। शेख हसीना के तख्तापलट के बाद ये पैसा चुकाने की जिम्मेदारी अंतरिम सरकार पर आ गई है। इससे पहले अडाणी ग्रुप ने भी बांग्लादेश से बिजली बिल का 800 मिलियन डॉलर (करीब 6,700 करोड़ रुपए) बकाया मांगा था।

तो वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए बांग्लादेश को 12.65 बिलियन डॉलर (1.06 लाख करोड़ रुपए) कर्ज दिया था। वह इस पर 4% के हिसाब से ब्याज ले रहा है। शर्तों के मुताबिक देरी होने पर बांग्लादेश को 2.4% और ज्यादा यानी कि 6.4% के हिसाब से ब्याज चुकाना पड़ सकता है। 15 सितंबर को रविवार है। इसके अगले दो दिन यानी कि 16 और 17 सितंबर को चीन में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बांग्लादेश के पास 18 तारीख तक कर्ज का ब्याज जमा करने का वक्त है। रूस और बांग्लादेश के बीच दिसंबर 2015 में कर्ज को लेकर सहमति बनी थी। इसमें कर्ज का 90% हिस्सा रूपपुर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर खर्च करना था। समझौते की शर्तों के मुताबिक बांग्लादेश को मार्च 2027 से अगले 30 सालों तक हर साल 2 किश्त में रूस को 189.66 मिलियन डॉलर देना होगा। इसमें 10 सालों का ग्रेस पीरियड भी है। इससे पहले अप्रैल में बांग्लादेश ने रूस से कर्ज भुगतान करने में 2 साल की छूट मांगी थी। बांग्लादेश चाहता था कि वह मार्च 2029 से कर्ज चुकाए। तब शेख हसीना की सरकार ने भुगतान में देरी के लिए कोरोना, आर्थिक मंदी समेत और कई चीजों का हवाला दिया था। बांग्लादेश ने यह भी प्रस्ताव दिया था कि रूस कर्ज लेने के बजाए देश के नए प्रोजेक्ट या फिर शेयर मार्केट में निवेश कर सकता है। इसके अलावा बांग्लादेश ने रूस को बांग्लादेश से सामान खरीदने का भी प्रस्ताव दिया था। हालांकि नई चिट्ठी में रूस ने साफ कर दिया है उसे कोई प्रस्ताव मंजूर नहीं है। बांग्लादेश को मार्च 2027 से ही कर्ज का मूल चुकाना होगा।

प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.