ताजा खबर
किशोरों पर टीवी-इंटरनेट का असर चिंताजनक, हाई कोर्ट ने नाबालिग को वयस्क मानने से किया इनकार   ||    दुकान के झगड़े में भाजपा नेता पर युवक की पिटाई का आरोप   ||    जैकी श्रॉफ ने कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी!   ||    श्रुति हासन ने कमल हासन के राज्यसभा शपथ ग्रहण पर लिखा भावुक नोट   ||    दिलजीत दोसांझ ने की बॉर्डर 2 शूटिंग पूरी!   ||    रुसलान ने टक टॉक टाइमआउट के साथ वर्टिकल स्टोरीटेलिंग को बताया “अगला बड़ा कदम”   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मैक्रो को छोड़ा पीछे   ||    ‘कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक’, भारत की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी   ||    Battlefield Tourism क्या होता है? देशभक्ति और इतिहास के बारे में बढ़ेगी जागरूकता   ||    आज कहां है कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार? टाइगर हिल पर लहराया था तिरंगा, डिंपल को भी भूले लोग   ||    Russia Plane Crash: आग लगने के बाद प्लेन क्रैश होने का वीडियो आया सामने, 48 लोगों की हुई थी मौत   ||    Martial Law: क्या है मार्शल लॉ? थाईलैंड के 8 जिलों में हुआ लागू, आपातकाल से कितना अलग   ||    शिव मंदिर पर दागे गोले, थाई-कंबोडिया सीमा पर बने यूनेस्को विश्व धरोहर को कितना पहुंचा नुकसान?   ||    भारत-मालदीव में 8 MOU हुए साइन, समझौतों से दोनों देशों को क्या होगा फायदा?   ||    कंबोडिया-थाईलैंड विवाद पर UNSC की बैठक में क्या हुआ? ठुकराई गई अमेरिका-चीन की मध्यस्थता   ||    थाईलैंड के 8 जिलों में मार्शल लॉ लागू, 6 नेशनल पार्कों पर जड़े ताले   ||    Fact Check: पाकिस्तान में जलभराव ने ढाया कहर, वायरल हो रहा वीडियो है AI जनरेटेड   ||    इतिहास में 26 जुलाई: शौर्य, क्रांति और उपलब्धियों का दिन   ||    IND vs ENG: क्या टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं जसप्रीत बुमराह? मोहम्मद कैफ के VIDEO ने मचाई...   ||    IND vs ENG: कुलदीप यादव को क्यों नहीं मिलती Playing 11 में जगह? कोच का बड़ा बयान आया सामने   ||    +++ 

MP के शिवपुरी में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, खेत में गिरते ही लगी आग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 6, 2025

मुंबई, 06 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बहरेटा सानी गांव के पास एयरफोर्स का टू सीटर फाइटर प्लेन मिराज-2000 क्रैश हो गया। प्लेन में दो पायलट थे। हादसे से पहले दोनों पायलटों ने खुद को इजेक्ट यानि बचा कर निकल लिया था। दोनों ही सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एयरफोर्स की टीम हेलिकॉप्टर से मौके पर पहुंची। विमान में पायलट विक्रांत जाधव और विंग कमांडर विराज भोला सवार थे। एयरफोर्स की टीम दोनों को लेकर ग्वालियर रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि तीन विमानों ने ग्वालियर से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। इनमें से दो प्लेन सुरक्षित लौट गए। एयरफोर्स ने हादसे की शुरुआती वजह सिस्टम में खराबी बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

शिवपुरी एएसपी संजीव मुले ने बताया कि, ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी थी। जानकारी निकाली तो पता चला कि यह ग्वालियर एयरबेस का प्लेन था। इसमें दो पायलट थे, दोनों सुरक्षित हैं। कोई ग्रामीण इसमें घायल नहीं हुआ है। रेस्क्यू के लिए हेलिकॉप्टर आ गया, जो पायलट को ले गया है। घटना का कारण एयरफोर्स बेस से ही पता चल सकेगा। साथ ही, विमान के पायलट ने हादसे के बाद मोबाइल फोन के जरिए अपने सीनियर अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा, जोशी, जाधव बोल रहा हूं। वेस्ट में मैं इजेक्ट हुआ हूं। जहां पर एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है, मैं वहां पर हूं, आसानी से देख सकते हो। मेरे साथ भोला सर थे। प्लीज जल्दी से मदद भेजो। पायलट जाधव ने अपनी लोकेशन बताई। उन्होंने कहा- एयरक्राफ्ट जल रहा है, ऊपर से दिख जाएगा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को चुप रहने को भी कहा। साथ ही, भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, भारतीय वायुसेना का एक मिराज 2000 विमान आज एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी के कारण शिवपुरी (ग्वालियर) के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं।

प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.