भारत-पाक हॉकी भिड़ंत: 'नो हैंडशेक' विवाद का साया

Source:

एशिया कप 2025 और महिला वर्ल्ड कप में शुरू हुए 'नो हैंडशेक' विवाद का असर इस जूनियर हॉकी मुकाबले में भी दिख सकता है. यह विवाद खेल भावना पर सवाल खड़े कर रहा है.

Source:

पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) ने अपने खिलाड़ियों को मैच से पहले ही नसीहत दे दी है. उन्हें किसी भी संभावित भावनात्मक टकराव के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने को कहा गया है.

Source:

PHF ने खिलाड़ियों को निर्देश दिया है: "अगर भारतीय खिलाड़ी हाथ नहीं मिलाते हैं, तो उन्हें अनदेखा कर आगे बढ़ जाना चाहिए. किसी भी इमोशनल टकराव या इशारों से बचें."

Source:

भारतीय जूनियर टीम शानदार लय में है. वह लगातार 2 मैच (ग्रेट ब्रिटेन और न्यूजीलैंड को हराकर) जीत चुकी है और इस मुकाबले में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी.

Source:

पाकिस्तान ने मलेशिया को हराया, लेकिन ग्रेट ब्रिटेन से हार गई. ऐसे में पाकिस्तान की जूनियर टीम इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी और टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करेगी.

Source:

पाकिस्तान के खिलाड़ियों को साफ कहा गया है कि वे भारतीय रुख पर कोई प्रतिक्रिया न दें, बल्कि शांत रहें और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें.

Source:

Thanks For Reading!

ये 5 एथलीट्स Olympic 2024 में नीरज चोपड़ा को देंगे कड़ी टक्कर

Find Out More