ताजा खबर

प्रयागराज में पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, July 18, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नेवरिया गांव के पूरे भट्टू में शुक्रवार को करंट लगने से 42 वर्षीय कमलेश मिश्रा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने घर में फर्राटा पंखे का प्लग बिजली बोर्ड में लगा रहे थे। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

कमलेश मिश्रा मुंबई में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। वह करीब एक सप्ताह पहले गांव आए थे। परिजनों के अनुसार, घटना उनके बेटे और वृद्ध मां श्यामवती के सामने हुई। अपने पीछे वह पत्नी सरिता मिश्रा और तीन बेटों को छोड़ गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि गांव में पहले भी कई बार 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का करंट घरेलू बिजली लाइन में उतर चुका है, जिसकी शिकायत विभाग से की गई थी, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया।

ग्राम प्रधान आशा सिंह ने बताया कि पूरे भट्टू इलाके में बिजली के तार काफी जर्जर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी इसी तरह की घटना में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग ने लाइन बदलने या व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

ग्रामीणों ने जर्जर बिजली लाइनों को तत्काल बदलने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.