ताजा खबर

रास्ते में बार-बार रुकी मेमू, करछना पहुंचते ही कैंसिल; वंदे भारत समेत कई ट्रेनें प्रभावित

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, September 22, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सूबेदारगंज जा रही मेमू सोमवार को करछना पहुंचने के बाद आगे नहीं जा सकी। ट्रेन में रास्ते में कई बार तकनीकी दिक्कत आई थी। भीरपुर स्टेशन के पास इंजन से धुआं निकलने और ब्रेक बाइंडिंग की जानकारी मिलने पर ट्रेन को रोक दिया गया। करीब एक घंटे बाद मरम्मत के बाद इसे चलाया गया, लेकिन कुछ दूर आगे बढ़ते ही फिर खराबी आ गई। कई बार रुकने के बाद ट्रेन करछना पहुंची, जहां इसे कैंसिल करने का फैसला लिया गया।

ट्रेन के लंबे समय तक करछना में खड़े रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर ट्रैक के आसपास आ गए। बाद में रेलवे ने अनाउंसमेंट के जरिए मेमू कैंसिल होने की जानकारी दी। यात्रियों को दूसरी ट्रेन से सूबेदारगंज भेजा गया। इस दौरान करछना में मेमू के खड़े रहने का असर रेल यातायात पर भी पड़ा और वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।

मेमू सोमवार सुबह करीब चार बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रवाना हुई थी। भीरपुर स्टेशन के पास पहुंचते ही इंजन से धुआं निकलने लगा। ब्रेक बाइंडिंग की समस्या के कारण ट्रेन को रोककर तकनीकी टीम ने जांच की। मरम्मत में करीब एक घंटे का समय लगा और इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। हालांकि, भीरपुर से कुछ दूरी पर ही एक बार फिर तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन रुक गई। कुछ समय बाद इसे चलाया गया, लेकिन रास्ते में कई बार रुकने के बाद करछना पहुंची।

मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते मेमू को करछना में कैंसिल किया गया। ट्रेन के यात्रियों को दूसरी ट्रेन के माध्यम से सूबेदारगंज पहुंचाया गया। रेलवे के मुताबिक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सूबेदारगंज मेमू 22 सितंबर को भी कैंसिल रहेगी।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.