ताजा खबर

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, लखनऊ में राहत की बारिश, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, July 14, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: लखनऊ में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह से तेज धूप और उमसभरी गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर करीब 3:15 बजे आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। वहीं सोमवार देर रात महाराजगंज और देवरिया में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

दूसरी ओर, पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश का असर उत्तर प्रदेश की नदियों पर भी दिखाई दे रहा है। प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से घाटों पर बनी दुकानों तक पानी पहुंच गया है। बिजनौर में मालन नदी उफान पर है और कई छोटे पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है।

बलिया में सरयू और घाघरा नदी के किनारों पर कटान शुरू हो गई है। बांसडीह क्षेत्र में खतरे को देखते हुए करीब 150 परिवारों ने अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। वहीं बागपत में यमुना नदी के तेज बहाव में 14 वर्षीय एक लड़का बह गया, जिसे स्थानीय लोगों ने नदी में कूदकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से आ रही सूखी हवाओं के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मानसूनी बादल हट गए हैं। इसकी वजह से पश्चिमी यूपी में अगले 6 से 7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर रह सकती हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश जारी रहने की संभावना है।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.