ताजा खबर

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीसीपी गंगानगर ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, July 23, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गंगानगर ने जोन गंगानगर के विभिन्न राजमार्गों और कांवड़ यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर स्थित मंदिरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था और कांवड़ यात्रियों के विश्राम व आश्रय स्थलों का मूल्यांकन किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

डीसीपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात सुचारु बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया, थरवई और झूंसी भी मौजूद रहे।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.