ताजा खबर

प्रयागराज में नीलगाय से टकराई बाइक, इलाज के दौरान 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Photo Source : Google

Posted On:Friday, October 16, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में नीलगाय से बाइक टकराने के बाद घायल हुए 72 वर्षीय रामचंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 9 अक्टूबर को मनैया घाट पर पितृपक्ष के कार्यक्रम में बाल बनाने जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर उनकी बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई थी।

भरहा गांव निवासी रामचंद्र अपने साथी अशोक के साथ बाइक पर सवार थे। बाइक अशोक चला रहे थे। पचदेवरा बेंदौ पुलिया के पास अचानक नीलगाय सामने आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अशोक को भी चोटें आईं।

हादसे के बाद परिजनों ने रामचंद्र को स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

रामचंद्र के परिवार में पत्नी सीता और पांच बेटे हैं। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके बेटे ने मामले की सूचना करछना पुलिस को दे दी है।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.