ताजा खबर

प्रयागराज में डिवाइडर से टकराई बस में लगी आग, 17 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, July 16, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: प्रयागराज के करछना-कोहदर मार्ग पर बुधवार को बड़ा हादसा टल गया, जब धारवारा गांव के पास एक निजी बस डिवाइडर से टकराने के बाद अचानक आग की चपेट में आ गई। बस में सवार सभी 17 यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बस जलकर खाक हो गई।

डीसीपी (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि बस कोरांव से प्रयागराज जा रही थी। धारवारा गांव के पास बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बस चालक के अनुसार, चलते समय अचानक बस का स्टीयरिंग लॉक हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद निकली चिंगारी से बस में आग लग गई। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

हादसे के बाद करीब एक घंटे तक इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.