ताजा खबर

कौशाम्बी पटाखा गोदाम ब्लास्ट में 16 साल की उर्वशी की मौत, अब तक दो ने गंवाई जान

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, September 2, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: कौशाम्बी की पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट में घायल 16 साल की उर्वशी की बुधवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। इस हादसे में अब तक दो घायलों की मौत हो चुकी है। इससे पहले मंगलवार को राजेश कुमार की मौत हुई थी।

उर्वशी के अलावा सविता, अनीता और पीहू का अभी एसआरएन अस्पताल की बर्न यूनिट में इलाज चल रहा है। उर्वशी की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। जब परिजनों ने वार्ड के अंदर जाने की कोशिश की तो सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद वहां विवाद की स्थिति बन गई।

बाद में अस्पताल के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने परिजनों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। उर्वशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि उर्वशी की छोटी बहन भी इस हादसे में घायल हुई थी और उसका इलाज अभी बर्न यूनिट में चल रहा है।

बमरौली की रहने वाली उर्वशी राखी बांधने के लिए अपने मामा मंजीत के घर गई थी। इसी दौरान पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में हुए विस्फोट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे के बाद से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.