अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा इस दुनिया में नहीं रहे। आज गुरुवार 19 जून को मन्नारा ने उनकी प्रार्थना सभा गुरुद्वारा में रखी।
अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोमवार 16 जून को अभिनेत्री ने पिता को खो दिया। मन्नारा के पिता व वरिष्ठ वकील रमन राय हांडा के निधन से चोपड़ा परिवार में शोक की लहर है। आज गुरुवार को अभिनेत्री ने गुरुद्वारा में अपने पिता की प्रार्थना सभा आयोजित की। वे अपने परिवार के साथ वहां पहुंचीं। पिता को याद कर वे फूट-फूट कर रोईं।
मन्नारा चोपड़ा और उनका परिवार रमन राय हांडा की आत्मा की शांति के लिए गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचा। इस दौरान परिणीति चोपड़ा के पिता भी नजर आए। इस दौरान मन्नारा गमगीन नजर आईं। पिता को याद कर वे फूट-फूटकर रोईं। परिवार के लोग और करीबी दोस्त उन्हें सांत्वना देते दिखे।
मन्नारा चोपड़ा भारी बारिश के बीच गुरुद्वारा पहुंची। दिवंगत पिता की तस्वीर हाथों में थामकर वे प्रार्थना सभा में पहुंचीं। पिता को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ नजर आया। मन्नारा के इस मुश्किल वक्त में करणवीर मेहता, सिंगर खानजादी, कॉमेडियन सुदेश लहरी सहित इंडस्ट्री के भी कुछ लोग भी उन्हें सांत्वना देने पहुंचे।
बता दें कि मन्नारा बॉलीवुड की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन हैं। रमन राय हांडा प्रियंका और परिणीति के फूफाजी थे। दुख की इस घड़ी में नेटिजन्स मन्नारा को सांत्वना दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ईश्वर मन्नारा को यह दुख सहने की शक्ति देना'। बता दें कि रमन राय हांडा 72 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
Check Out The Post:-