आखिरी सवाल को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। संजय दत्त अभिनीत इस फिल्म का पहला टीज़र 02 अप्रैल को रिलीजहुआ था, जिसने फिल्म की कहानी को लेकर जिज्ञासा पैदा कर दी थी। अब मेकर्स ने इसका दूसरा टीज़र जारी कर दिया है, जो और भी गहरे औरसंवेदनशील सवाल उठाता नजर आ रहा है।
नए टीज़र की शुरुआत एक दमदार लाइन से होती है— “सवाल, जिसे पूछने की हिम्मत अब तक किसी ने नहीं की”। इसके बाद टीज़र में 1934 कीएक चर्चित मुलाकात का जिक्र किया गया है— महात्मा गांधी और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के बीच हुई मीटिंग।
टीज़र में गांधीजी का एक संवाद सुनाई देता है— “यह जातिवाद एक दिन भारत को बांटकर रख देगा”, जो समाज के एक गंभीर मुद्दे को उजागर करताहै। वहीं, हेडगेवार का संवाद— “अगर संघ में दलित और ब्राह्मण एक साथ रह सकते हैं... तो संपूर्ण भारतवर्ष में क्यों नहीं?”— सामाजिक एकता परएक अलग दृष्टिकोण पेश करता है।
फिल्म की कहानी एक युवा विद्वान विक्की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार नमाशी चक्रवर्ती ने निभाया है। उनके गुरु प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णीकी भूमिका में संजय दत्त नजर आएंगे। गुरु-शिष्य के बीच अकादमिक मतभेद एक बड़े टेलीविजन डिबेट में बदल जाता है, जहां विचारों की टकराहट खुलकर सामने आती है। फिल्म पीढ़ीगतमतभेद, वैचारिक संघर्ष और सच्चाई की खोज जैसे गहरे मुद्दों को छूती है। टीज़र से साफ है कि फिल्म में कई अहम ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र किया गया है, जैसे बाबरी विध्वंस और आरएसएस पर प्रतिबंध। मेकर्स कादावा है कि फिल्म उन सवालों को सामने लाएगी, जिन पर अब तक खुलकर चर्चा नहीं हुई।
इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। वहीं, फिल्म को निखिल आनंद और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूसकिया है। फिल्म में समीरा रेड्डी, अमित साध, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीज़र के अंत में बताया गया है किफिल्म 08 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Check Out The Post:-